शिव जी का मनभावन सावन

शिव जी का मनभावन सावन-1
सावन अतिपावन मनभावन,
रिमझिम फुहार वाला सावन,
आया लेकर है नव जीवन,
शिव जी का मनभावन सावन।

भक्ति शक्ती का सम्मेलन,
उद्देलित करता सबका मन,
विविध रुप धारी सावन,
शिव जी का मनभावन सावन।

निकले कावडिए शिव पूजन,
पहने भगवा जन मनभावन,
लेकर गंगा जल निर्मल पावन,
शिव जी का मनभावन सावन।

बज रहे सुख वाद्य मनभावन,
झूमे जन मन गाकर सावन,
अर्पित करते जल अति पावन,
शिव जी का मनभावन सावन।




शिव जी का मनभावन सावन-2
पाकर भक्ति का आलिंगन,
झूमे कावड़िये मस्त मगन,
करते अभिषेक मुदित मगन,
शिव जी का मनभावन सावन।

सोमवार का दिन पावन,
जन जन करते पारन पूजन, 
अमृत बरसाते भालचंद्र मगन,
शिव जी का मन भावन सावन,

करके पूजन करके पारन,
मनवांछित वर पाते जन जन,
सावन की महिमा अति पावन,
शिव जी का मन भावन सावन।

नागपंचमी पर्व पावन,
दुध लावा कर के अर्पन,
नाग देव का होता पूजन,
शिव जी का मनभावन सावन।


शिव जी का मनभावन सावन-3
काजली का उत्सव मनभावन,
जरई की लट पावन पावन,
देती अशीष भाई को बहन,
शिव जी का मनभावन सावन।

रक्षाबंधन पुरोहित पूजन,
भाई बहना का प्रेम मिलन,
धागों का बंधन अति पावन,
शिव जी का मनभावन सावन।

सावन का झूला मनभावन,
झूले मिलकर गाए सावन,
कजली की राग लिए सावन,
शिव जी का मनभावन सावन।

आया त्योहारो वाल सावन,
रिमझिम फुहार वाला सावन,
शीतल बहार वाला सावन,
शिव जी का मन भावन सावन।

************************
Avatar
          इंद्रेश तिवारी 
    जौनपुर , उत्तर प्रदेश 

आप भी अपनी कविता ,कहानियां , लेख लिखकर हमसे शेयर कीजिये !

Post a Comment

Previous Post Next Post