दहेज का लालच करेंगे तो बहू नही मिलेगी

   
दहेज का लालच करेंगे तो बहू नही मिलेगी 
धनई राम के एकलौते पुत्र थे बुलाकी राम।दुर्भाग्य से वे मांगलिक थे अतः शादी के लिए मांगलिक लड़की की तलाश शुरू हुई।धनईराम नाम से ही धनई नही थे बल्कि धनवान भी बहुत थे।फिर भी धन की चाह बहुत थी।मांगलिक लड़की वाले आये भी बहुत लेकिन सौदा नही पटा और लड़की वालों का भी आना बंद हो गया।
बुलाकी राम की उम्र अब तक बढकर अड़तीस की हो चुकी थी।अब बिना दहेज के भी वे शादी के लिये तैयार थे।लेकिन टांय टांय फिस वाली हालत हो गई।पंडित अंधेरानन्द से राय लिया गया।

  अघोरानंद ने बताया कि सोलह सोमवार को पीपल के पेड के नीचे खड़े होकर विष्णु भगवान की पूजा करने से ही कुछ होगा।

मरता क्या न करता।बुलाकी राम ने ऐसा ही किया।

विष्णु भगवान प्रकट हुए और बोलेः वर मांगो बुलाकी राम।

   बुलाकी राम बोले--भगवन आपको समझने मे संभवतः भूल हुई है।मुझे बर नही बधु चाहिए।मै नारी नहीं नर हूं।
विष्णु भगवान बोले मै समझ रहा हूं।बधु देने का अधिकार लक्ष्मी जी ने अपने हाथ में ले रखाहै।अब तो मनुष्य प्रकृति के भी विपरीत काम कर रहा है।टेस्ट ट्यूब बेबी बना रहा है।नर नर से शादी रचा रहा है।तुम भी वही करो या लक्ष्मी जी के पास जाकर उनको मनाओ तभी बधू मिल सकती है।मै मेसेज कर देता हूं।

बुलाकी राम लक्ष्मी जी के पास जा पहुंचे और अपना मांग पेश किया।

लक्ष्मी जी लैपटाप लेकर अपने ड्राइंगरूम मे बैठी हुई थीं।

बुलाकी राम ने अपना दुखड़ा कह सुनाया।

   लक्ष्मी जी बोलीं --तुम मनुष्यों ने आतंक मचा रक्खा है।ईश्वरीय शक्तियों को मनुष्य चैलेंज करने लगा है।नारियों पर अत्याचार बढता जा रहा है।लड़कियों का एबार्शन हो रहा है।बहुयें जलाई जा रही हैं।बलात्कार हद से ज्यादा बढ गया है।

    तुम्हारा केस मैने नेट पर देखा है।आज से तुम लड़कियों के एबार्शन के खिलाफ आंदोलन चलाओगे।जब तुम 11 एबार्शन बचा लोगे और एबार्शन करने वाले एक व्यक्ति को कानून के हवाले कर देते हो तो तुम्हें वधू भी मिल जायेगी।

   बुलाकी राम ने ऐसा ही किया और उसे सुन्दर और सुशील बधू प्राप्त हुई।
आप भी अगर अब तक कुवांरे हैं तो ऐसा ही करें तो आपको भी शादी हो जायेगी और आप भी दाम्पत्य सुख का आनंद उठा सकेंगे।वैसे दहेज का लालच करेंगे तो बहू नही मिलेगी और मिलेगी भी तो नाको चने चबवायेगी।

************************








जगदीश खेतान
कापटगंज , इंडिया


आप भी सामाजिक , धार्मिक , आध्यात्मिक ,कविता ,कहानियां , लेख लिख कर हमसे शेयर कीजिये !

Post a Comment

Previous Post Next Post